क्या मुझे ऐसे लड़के के साथ शादी करनी चाहिए, जो मुझसे शादी करने के लिए दहेज माँगता हो?

क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को स्वीकार करेंगे जो आपसे शादी करने के लिए दहेज मांगे?

शादी हर लड़की के लिए एक बहुत बड़ा फैसला होता है। शादी के बाद लड़की एक नए घर में जाती हैं। जहां पर वह नए लोगों से मिलती है। वहां पर एडजस्ट करने में वक्त लगता है। इसलिए शादी का फैसला लड़की को बहुत सोच समझ कर लेना होता है।

यह पढ़ क्या ?

एक पिता को अपने लड़के की शादी के लिए कैसी लड़की ढूंढना चाहिए?

क्या मुझे शादी करनी चाहिए? 8000 महीने का कमाता हु

शादी करने से पहले क्या सोचना चाहिए? शादी से पहले क्या महत्वपूर्ण होता है?

शादी नहीं हो रही है तो क्या करें? जल्दी शादी के लिए उपाय बताए

क्या मुझे ऐसे लड़के के साथ शादी करनी चाहिए, जो मुझसे शादी करने के लिए दहेज माँगता हो?

यदि ससुराल ऐसा हो जहां पर लड़की वाले के घर से ढेर सारा दहेज लिया जाता है। वह भी यह कहकर कि वह लड़की को बहुत खुश रखेंगे। तो लड़की को उस घर में कभी भी शादी नहीं करना चाहिए। इसके पीछे कुछ कारण है जो हम बताएंगे-

शादी कोई सौदा नहीं है

हम जब किसी दुकान से कुछ खरीदते हैं। तो हम पैसा लेकर ही उस सामान को खरीदते हैं। अर्थात हम दुकानदार से सौदा करते हैं।

जब बात शादी की आती है और लड़के वाले ढेर सारा दहेज मांगते हैं और यह कहते हैं कि वह उनकी बेटी को खुश रखेंगे।

तो ऐसा कह कर वह सौदा ही करते हैं। ऐसे घर में कभी भी एक लड़की को शादी नहीं करना चाहिए। कारण उसे वहां पर बहू नहीं। ऐसो आराम देने वाली एक चलती फिरती एटीएम माना जाएगा।

दहेज मांगने वाले लोगों के घर में कभी सम्मान नहीं मिलता

जिस घर के लोग शादी करने के लिए लड़की वालों से दहेज मांगते हैं। वह रौब झाड़ते हैं और लड़की वाले दहेज देकर अपना सर नीचा कर देते हैं। यही रीत है कि देने वाला झुक कर दहेज देता है और लेने वाला अकड़कर लेता है।

हमारे समाज में दहेज प्रथा को कानूनी अपराध माना जाता है। लेकिन कहीं ना कहीं लोग दहेज लेते हैं। ऐसे लोगों को किसी भी प्रकार का कोई डर नहीं रहता है।

ऐसे घर में जो लोग अपनी बेटी की शादी करते हैं। वह खुद अपने हाथों से अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं।

दहेज देने के बाद भी लड़के वाले चुप नहीं रहते हैं। वह लड़की को परेशान करते हैं। उससे और भी चीजों की उम्मीद करते हैं। जब उसे वह नहीं मिलता है। तो वह उस पर अत्याचार करने लगते हैं और कभी-कभी मामला खून खराबे तक भी पहुंच जाता है।

शादी करने के लिए दहेज नहीं व्यवहार जरूरी होता है

जिन लड़कियों को पता होता है कि उनकी शादी दहेज देकर हो रही हैं। यदि फिर भी वह वह शादी करना चाहती है। उनका निजी मामला है लेकिन जो लड़कियां यह जानना चाहती है कि दहेज लेने वाले घर में शादी करना चाहिए या नहीं।

तो जवाब होगा नहीं आपको कभी भी दहेज वाले घर में शादी नहीं करना चाहिए। कारण आपको ऐसे घर में शादी करके ना ही कोई सम्मान मिलने वाला है और ना ही कोई खुशी। आप आजीवन प्यार एवं सम्मान के लिए तड़पती रह जाएंगी। लेकिन आपके ससुराल वाले कभी भी आपको वह प्यार है खुशी नहीं दे पाएंगे। जिसकी आप असलियत में हकदार होंगी। इसलिए समय रहते खुद को संभालिए और ऐसे घर में शादी करने से बचिए जहां पर दहेज मांगा जाता है।

निष्कर्ष

लड़की चाहिए सुंदर हो या थोड़ी सांवली हो किसी के भी परिवार को  बेटी की शादी करवाने के दहेज नहीं देना चाहिए। कारण दहेज देना एक कानूनी अपराध है। दहेज जो देता है एवं जो लेत है। वह दोनों ही कानून की नजर में अपराधी होते हैं। इसके लिए आपको सजा भी मिल सकती है।

लड़कियों को भी ऐसे घर में शादी करने से पहले 10 बार सोच लेना चाहिए। कारण आज का जमाना परिवर्तन का है। बदलते समाज के साथ खुद को बदल दीजिए। यदि शादी के लिए आपसे कोई दहेज मांग रहा है। इसका अर्थ है कि उसके इरादे ठीक नहीं है और जानबूझकर आग की भट्टी में गिरकर खुद को ना जलाकर अपनी जिंदगी को उज्जवल कीजिए।

0 comments

No comments yet