एक पिता को अपने लड़के की शादी के लिए कैसी लड़की ढूंढना चाहिए?

अपने लड़के की शादी के लिए एक पिता को कैसी लड़की ढूंढना चाहिए ?

हर मां-बाप अपने बच्चे का भला ही चाहते हैं। जब बात शादी की आती है। उस वक्त भी माता-पिता को यही चिंता होती है, कि वह अपने बेटा या बेटी के लिए जीवनसाथी कैसे ढूंढेंगे।

यदि लड़के के पिता जी अपने बेटे के लिए लड़की ढूंढना चाहते हैं। तो उन्हें सर्वप्रथम अपने बेटे के पसंद एवं नापसंद का ख्याल रखना होगा। उस अनुसार लड़की ढूंढने की प्रक्रिया में आगे बढ़ना होगा। इसके साथ ही कुछ और बातों का ख्याल रखना होगा। जैसे:-

घर की बहु कैसी हो?

दोनों परिवारों को एक सा समझेंगी

एक लड़की शादी के बाद दो घर के सम्मान को साथ लेकर चलती हैं। यदि उनसे कुछ भी गलतियां होती हैं। तो उनके मायके व ससुराल दोनों ही पक्ष को बात सुननी पड़ती है। लड़की को ऐसा होना चाहिए जो हमेशा अपने ससुराल को मायके जैसा ट्रीट करेंगी। यदि लड़कियां ऐसा समझेंगी। तो उन्हें कभी भी ससुराल में किसी भी प्रकार का दिक्कत नहीं होगा।

जीवन के प्रति गंभीर हो

एक पिता को अपने बेटे के लिए ऐसी लड़की ढूंढना चाहिए। जिसके जीवन में कोई एक उचित लक्ष्य हो एवं वह जीवन के प्रति गंभीर भी होनी चाहिए। इस तरह से लड़के को भी एक उम्मीद मिलती है, कि उसकी होने वाली पत्नी अपने जीवन के लक्ष्यों के प्रति गंभीर है। इस दुनिया में उस व्यक्ति का कोई महत्व नहीं है, जो अपने जीवन में बिना लक्ष्य के आगे बढ़ता है। जीवन में वही व्यक्ति सफल होता है। जो अपने लक्ष्य को लेकर सीरियस रहता है एवं वही सफल भी होता है।

लड़की ऐसी हो जो अपने पति से बेहद प्यार करें

शादी के बाद लड़का एवं लड़की केवल पति एवं पत्नी ही नहीं। बल्कि एक अच्छे दोस्त भी बनते हैं। तभी तो एक दूसरे से हर बात शेयर कर पाते हैं। दोस्ती से ही शादी जैसे बंधन का रिश्ता आगे बढ़ता है। दोस्ती के बाद ही प्यार जन्म लेता है। जो दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जाता है।

एक पिता को अपने लड़के के लिए ऐसी लड़की ढूंढनी होगी। जो उसके बेटे से बहुत ज्यादा प्यार करें। इतना प्यार करें कि उसके माता-पिता को दोबारा कभी अपने बेटे की चिंता करने की जरूरत ना पड़े।

लड़की बड़ों को सम्मान देने वाली और छोटो को प्यार करने वाली होनी चाहिए

ढूंढने पर तो भगवान भी मिल जाते हैं और यहां तो लड़के के पिता अपने बेटे के लिए लड़की ढूंढने जाएंगे। इस विषय पर बात हो रही है।

लड़की ऐसी होनी चाहिए जो बड़ों का सम्मान करने के साथ-साथ। छोटों से प्यार करने वाली होनी चाहिए। जिसके मन में किसी के लिए कोई राग एवं द्वेष ना हो। वह जब भी बात करें तो अच्छी भाषा में बात करें।

जो लालची ना हो

एक पिता को अपने लड़के के लिए एक ऐसी लड़की ढूंढनी चाहिए। जिसके मन में किसी भी प्रकार का लालच ना हो।

अक्सर लड़कियां शादी के बाद अपने पति से रोज कुछ ना कुछ मांगती रहती है। पति लोग शादी के बाद बहुत दुखी हो जाते हैं। कारण उनकी पत्नियां अपने पतियों से कुछ ज्यादा मांग कर बैठती है। इसलिए पति लोग दुखी हो जाते हैं।

इस तरह जांच पड़ताल कर ही एक लड़के के पिता को घर में बहू लाना चाहिए।

यह पढ़ क्या ?

एक पिता को अपने लड़के की शादी के लिए कैसी लड़की ढूंढना चाहिए?

क्या मुझे शादी करनी चाहिए? 8000 महीने का कमाता हु
शादी करने से पहले क्या सोचना चाहिए? शादी से पहले क्या महत्वपूर्ण होता है?
शादी नहीं हो रही है तो क्या करें? जल्दी शादी के लिए उपाय बताए
क्या मुझे ऐसे लड़के के साथ शादी करनी चाहिए, जो मुझसे शादी करने के लिए दहेज माँगता हो?
इन स्त्रियों से शादी कभी ना करे: क्या कहते है आचार्य चाणक्य

0 comments

No comments yet